न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
क्षेत्र के गांव सुंधिया के निकट खेतों पर घूम रहे एक गोवंश को तीन लोगों ने भाला मारकर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है। पुलिस ने गोवंश को घायल करने वाले लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दयानंद पुत्र अमर सिंह निवासी भूड़री मुरसान ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम को गांव सुंधिया के रहने वाले दिलदार, अहमद अली व लाल मोहम्मद ने एक गोवंश के पैर में भाला मारकर उसे घायल कर दिया था। गोवंश को घायल करने की सूचना पुलिस को मिलते ही मुरसान पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल गोवंश को गाड़ी में लादकर उपचार के लिए गो सेवा समिति भेजा है।