फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांडः आज हाईकोर्ट में तारीख, पर शामिल नहीं होगा बिटिया का परिवार

Mon, 02 Nov 2020 02:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
बिटिया के घर पर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिटिया प्रकरण में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई के लिए दो नबंवर की तारीख लगी हुई है। न्यायालय की कार्यवाही पर सभी निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि बिटिया का परिवार व यहां स्थानीय प्रशासन के अफसर इस तारीख में शामिल होने के लिए नहीं जा रहे हैं। इस तारीख पर शासन स्तर से ही अफसर पहुंच सकते हैं। यहां जिले भर के लोगों की निगाहें न्यायालय की सुनवाई पर लगी हैं। सभ यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस मामले में अब क्या नया सामने आएगा।

विज्ञापन


सीआरपीएफ ने संभाली बिटिया के परिवार की सुरक्षा की कमान
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिटिया के परिवार की सुरक्षा का जिम्मा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संभाल लिया है। रविवार को सीआरपीएफ की टीम ने बिटिया के घर पहुंचकर इसके आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। प्लाटून कमांडर सहित सीआरपीएफ के 80 जवान बिटिया के परिवार की सुरक्षा करेंगे। यह जवान तीन शिफ्टों में परिवार की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेंगे। 

अब तक बिटिया के गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल और पीएसी तैनात थी। बिटिया के पूरे घर पर पुलिस प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे और आने-जाने वालों की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर भी लगवाया गया था। परिवार के सभी सदस्यों को भी पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रविवार को सीआरपीएफ ने बिटिया के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया। सीआरपीएफ की 239 वीं बटालियन के 80 जवान यहां बिटिया के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


परिजन बोले, सुरक्षा को लेकर संतुष्ट हैं 
हाथरस। सीआरपीएफ द्वारा सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के बाद बिटिया के परिजन बोले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब वह संतुष्ट हैं। अब हमें इंसाफ चाहिए। 

पुलिसकर्मी व पीएसी के जवान हुए रवाना 
सीआरपीएफ द्वारा बिटिया के गांव में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के बाद वहां तैनात पीएसी व पुलिस के जवानों को रवाना कर दिया गया है। सीआरपीएफ के जवानों ने घर के पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। पीएसी ने अपने टेंट, तंबू को उखाड़ना शुरू कर दिया है। पीएसी के जवान अपने सारे सामान को गाड़ियों में लादकर ले जाते दिखाई दिए।

सीआरपीएफ के पहुंचने के बाद गांव में बदला दिखा माहौल
सीआरपीएफ के आने के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं रहीं। ग्रामीण भी सीआरपीएफ के आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आपस में चर्चा करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना था कि अब जल्द से जल्द इस प्रकरण में स्थिति साफ होनी चाहिए, ताकि गांव में फिर से पहले की तरह माहौल बहाल हो सके। सीआरपीएफ ने पूरे गांव का जायजा लिया और गांव में आने जाने वाले सभी रास्तों के बारे में भी जानकारी ली। ग्रामीणों से भी वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें