फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अनियंत्रित होकर पलटी कार, बाल बाल बचे सवार

विज्ञापन
हाथरस : अनियंत्रित होकर पलटी कार को देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मई-बल्देव मार्ग पर रविवार को कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विपिन पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी मगना बल्देव मथुरा अपनी पत्नी के साथ कार से गांव लौट रहा था। मई-बल्देव मार्ग पर गांव गढ़ी अंचा के निकट कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया। विपिन कार को नियंत्रित कर पाता, उससे पहले कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

कार के शीशे लॉक होने की वजह से सभी सवार सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कार सवारों को बाहर निकाला। बाद में कार को भी गड्ढे से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें