फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, वाहनों ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। इनका उपचार सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। गांव बरौस के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार नेत्रपाल पुत्र भूप सिंह और सूरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव रहपुरा घायल हो गए। सूरज को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। एनएचएआई की गाड़ी से इन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया था।
हाथरस रोड पर कृष्णा गार्डन के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार उदयवीर सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी समदपुर घायल हो गए। उनका उपचार सीएचसी पर किया गया। गांव गुरसौटी के निकट किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में ओमकांत पुत्र सूरजचंद्र निवासी बरला अलीगढ़ घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव बहादुरपुरभूप के निकट गाय के अचानक सामने आ जाने से गांव मड़नई निवासी संजय दीक्षित पुत्र ख्यालीराम दीक्षित भी बाइक के गिर जाने से घायल हो गए। उनका उपचार भी सीएचसी पर कराया गया। बाइक फिसलने से जसौली राया निवासी हेमंत कुमार पुत्र महेश घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर किया गया। इधर, शुक्रवार की रात एक कार चौधरी चरण सिंह तिराहे पर एक कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हालांकि कार सवारों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

महिला हुई बेहोश, सीएचसी पर किया उपचार
सादाबाद। विनोबा नगर चौराहे पर एक महिला चक्कर खाकर गिरकर बेहोश हो गई। महिला गायत्री पत्नी अतर सिंह निवासी मौनियां को उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी पर लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें