संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड रुहेरी के निकट एक कार आवारा सांड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीगढ़ के ऊपरकोट निवासी जरीना बेगम पत्नी पत्नी मोहम्मद असलम, गोसिया पुत्र हाजी अल्लादीन, हरहम पुत्र हाजी अल्लादीन मंगलवार की देर रात आगरा से लौट रहे थे।
जैसे ही इनकी होंडा सिटी कार बाईपास रोड रुहेरी के निकट पहुंची कार के सामने आवारा सांड़ आ गया। जिससे कार टकरा गई और उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायल अलीगढ़ चले गए।