फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक-एक वोट पाने के लिए प्रत्याशियों ने लगाया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले प्रत्याशी ने अपनी जीत के लिए एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया। वोटरों को तरह-तरह से लुभाया गया। चुनावी शोर थमने के बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर दस्तक दी। उनके मैनेजर चुनाव की व्यवस्था में जुटे रहे। चुनाव जीतने के लिए हर फार्मूले का इस्तेमाल किया।
पंचायत चुनाव के लिए जिले में पहले चरण में बृहस्पतिवार को मतदान होगा। चुनाव प्रचार तो मंगलवार की शाम को थम गया था लेकिन उसके बाद प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर वोट मांगे। प्रत्याशियों के रणनीतिकारों ने जीत के लिए हर फंडा अपनाया। वोटरों को तरह-तरह से लुभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं शराब बांटी गई तो कहीं दावतों का दौर चला। नकदी से भी वोट खरीदने के प्रयास किए गए। एक-एक वोट पाने के लिए प्रत्याशियों ने हर फार्मूले के प्रयास किया। इसके लिए देर रात तक रस्साकशी होती रही और उम्मीदवार हर संभव प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें