फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निर्धारित लोकेशन पर एक से अधिक लाइसेंस होने पर होगी निरस्तीकरण की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में एक ही लोकशेन पर उर्वरक व बीज के एक से अधिक लाइसेंसों को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की ओर से इन लाइसेंसधारकों को चिन्हित करने की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। एक लाइसेंसों को छोड़कर अन्य सभी लाइसेंसों को निरस्त किया जाएगा। वहीं निर्धारित लोकेशन पर कार्य न करने वाले लाइसेंसधारकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में उर्वरक व बीज विक्रेताओं ने एक ही लोकेशन के कई लाइसेंस बनवा रखे हैं। अब कृषि विभाग की ओर से ऐसे लाइसेंसधारकों को चिन्हित किया जा रहा है। विभाग ऐसे उर्वरक विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई का रुख बना चुका है। जिला कृषि अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने बताया कि जनपद में उर्वरक व बीज के कुछ थोक व फुटकर विक्रेता एक ही चौहद्दी (लोकेशन) पर एक से अधिक लाइसेंस बनवा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लाइसेंस धारकों को चिन्हित कर लिया गया है। एक को छोड़ कर उनके सभी लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। जो फर्म लाइसेंस पर दर्ज लोकेशन पर चलती नहीं पाई जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिनके गोदाम दर्ज लोकेशन पर नही मिले हैं, उनको कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें