सीएए पर विपक्ष फैला रहा लोगों में भ्रम
भाजपा जिला कार्यालय से जन जागरण अभियान की हुई शुरुआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रविवार को जन जागरण अभियान के तहत संपर्क अभियान की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिला प्रभारी अंजुला माहौर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम सिंह कुशवाहा ने की व संचालन संजय सक्सेना ने किया।
मौके पर अंजुला माहौर ने कहा जिन लोगों को नागरिकता मिलने में परेशानी होती थी और उनका शोषण अन्य देश करते थे। उनके लिए यह कानून बहुत लाभदायक होगा। घुसपैठ व आतंकी घटनाओं पर रोक लगेगी। विपक्षी दल लोगों को भड़काने का काम कर रहे है। अब इसे लेकर पार्टी लोगों के बीच जाकर एक जन जागरण अभियान चला कर भ्रम दूर करने का काम कर रही है।
जनसंपर्क अभियान में रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राणा, सत्यपाल सिंह, प्रीति चौधरी, नंदनी देवी, मीरा माहेश्वरी, स्मृति पाठक, शरद माहेश्वरी, प्रमोद सेंगर, एसपीएस चौहान, हमवीर सिंह जाट, अंशुल सेंगर, पंकज गुप्ता, अशोक गोला, सुनील गौतम, मथुरा प्रसाद गौतम, ओजवीर सिंह राना, शिवदेव दीक्षित, विशाल गुप्ता, विजय पंडित, रवि वार्ष्णेय, अमन जैन, विवेक वार्ष्णेय, अविनाश तिवारी, ओमवीर प्रधान, शिवप्रताप सिसौदिया, सुचेता जॉन, गौरव कांत शर्मा, रवि राजपूत आदि थे।