फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मौसी का बेटा बताकर खाते से एक लाख उड़ाए

विज्ञापन
हाथरस : पीड़ित खेमचंद। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

फर्जी फोन कर ऑनलाइन खातों से रुपये पार करने के मामले धड़ाधड़ बढ़ रहे हैं। क्षेत्र के गांव गहचौली के रहने वाले एक बैंक उपभोक्ता ने पुलिस अधीक्षक को खाते से रुपये पार किए जाने के मामले में शिकायत दी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
खेमचंद पुत्र रामचंद्र निवासी गहचौली ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाला खुद को मौसी का लड़का बता रहा था। बातचीत के दौरान वह उसकी आवाज नहीं पहचान सका। उसने बताया कि वह आगरा से बोल रहा है और उसके खाते में रुपये डलवाने हैं। इसलिए वह अपना यूपीआई नंबर दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेमचंद ने बातों पर विश्वास करके उसे अपना यूपीआई नंबर बता दिया। इसके बाद खेमचंद के खाते में 20 रुपये भेजे गए। 20 रुपये आने के बाद खेमचंद खाते में रुपये आने को लेकर आश्वस्त हो गया। यूपीआई नंबर लेने के बाद शातिर ने खेमचंद के खाते से कई बार में कुल 99 हजार रुपये पार कर दिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर खेमचंद के पैरों तले जमीन खिसक गई। धोखाधड़ी के संदर्भ में बैंक से संपर्क किया गया और खाते में लेन-देन पर रोक लगा दी गई। खेमचंद ने धोखाधड़ी करने वाले शातिर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें