न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए। इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड लहरा चौराहा के निकट आधी रात को बाइक सवार रामरतन पुत्र सूरजपाल और शुभी पुत्री रामरतन सहित तीन लोग कार की टक्कर से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
बुधवार की सुबह सिटी रेलवे स्टेशन के निकट बाइक सवार को ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पुलिस कर्मी विपिन कुमार पुत्र इंद्रदेव निवासी ऊंचागांव सादाबाद, मनोज कुमार निवासी हाथरस जंक्शन और तेज सिंह पुत्र वेदराम निवासी महौ घायल हो गए। इन तीनों को 108 एंबुलेंस से आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इनका उपचार जारी है। संवाद