फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : व्यापारी नेताओं ने रिठांगला वीर योद्धा स्मारक पर अर्पित किए पुष्प

विज्ञापन
कश्मीर के लद्दाख में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीद दिवस मनाते विपिन वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान, पूर - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर नगर के व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, ललित कुमार ने लद्दाख के रिठांगलावीर योद्धा स्मारक पर पहुंच कर देश के पहले परमवीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर शैतान सिंह एवं उनकी प्लाटून को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहां पर तैनात सैनिक अधिकारियों को उपहार भेंट कर कारगिल दिवस की बधाई दी।
विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि हमारे देश में भारतीय जवानों की अनेकों वीर गाथाएं प्रचलित हैं। लेकिन कारगिल विजय दिवस के रूप में भारतीय जवानों ने अनूठी वीरता की मिसाल पेश की। जय पाल सिंह चौहान ने कहा कि देश आज यदि सुरक्षित है तो वह जवानों की कर्तव्यनिष्ठा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन वर्षा वार्ष्णेय ने सेना के गुलाब चंद, हुकम चैन, धर्म पाल, हर फूल सिंह, रणजीत सिंह, गुलाब सिंह, हरी राम, धर्म सिंह, किरण सिंह, बीरेंद्र सिंह आदि का अभिनंदन किया। इस दौरान सुशीला सिंह चौहान, आशा वार्ष्णेय, मेघा वार्ष्णेय, आयुषि वार्ष्णेय थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें