फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रास्ते में मिलने वाले प्रवासियों को उनके निकटस्थ बस स्टैंड तक छोड़ेगी बसें-

विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस में सवार होने जाते प्रवासी मजदूर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रास्ते में मिलने वाले प्रवासियों को भी रोडवेज बसें उनके निकटतम जिलों के बस स्टैंड तक पहुंचाएंगी। साथ ही प्रवासी मजदूरों का विवरण परिचालक डायरी में अंकित कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के प्रवासियों के लिए जिले को नोडल सेंटर बनाया गया है। यहां से यात्रियों को बसों के जरिए जिला स्टेडियम से उनके घरों तक भिजवाया जा रहा है। वहां से वापसी में बसें खाली आती थी। अब निगम के अफसरों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए है कि रास्ते में मिलने वाले प्रवासियों को भी हाथरस डिपो की बसें उनके निकटतम जिले के बस स्टैंड पर उतारेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने हाथरस डिपो से हर रोज 70 बस से मांगी है । इस मामले में हाथरस डिपो की आरएम शशि रानी का कहना है कि प्रशासन के सहयोग से जाने वाली बसें वापसी में रास्ते मे मिलने वाले प्रवासियों को बैठाया जाएगा। उन प्रवासियों के निकट के बस स्टैंड व राहत स्थल पर पहुंचाएगी। उनका विवरण परिचालक डायरी में अंकित करेंगे। सभी को यह निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें