हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव के सभी चरणों के समापन तक यात्रियों को रोडवेज बसों की कमी से जूझना पड़ेगा। शनिवार को आधा दर्जन से अधिक बसें फिर चुनाव के लिए भेजी गईं। 27 अप्रैल को फिर 13 बसें जाएंगी। जिला प्रशासन ने रोडवेज से चुनाव के लिए कुल 31 बसें अलग से मांगी थीं। अब कोरोना कर्फ्यू के बाद यात्री गंतव्य तक की दूरी तय करने में दिक्कतों का सामना करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अब सहालगों की शुरुआत हो गई है। इस कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। रोडवेज भी सहालगों के माध्यम से घाटे से उबरने की तैयारी में जुटा है। इस बीच अलग-अलग चरणों में हो रहे पंचायत चुनाव यात्रियों के लिए दिक्कतें खड़ी करेंगे। पंचायत चुनाव में रोडवेज की अलग अलग तिथियों में बसें लगी हुई हैं।
शनिवार को नौ बसें भेजी गई। वहीं 29 अप्रैल को फिर 13 बसें चुनाव में होमगार्ड व पुलिस कर्मियों को लेकर अलग-अलग स्थानों पर जाएंगी। कुल मिलाकर पंचायत चुनाव के खत्म न होने तक स्थानीय से लेकर लंबे रूट तक यात्री बसों की कमी से जूझेंगे। शनिवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते अन्य दिनों अपेक्षा यात्रियों की संख्या भी कम दर्ज की गई।