फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तीस सवारियां होने पर ही रवाना होगी गंतव्य को बस

विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के इंतजार में खड़ीं बसें। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब रोडवेज बस स्टैंड से कोई भी बस तब ही रवाना होगी, जब उसमें तीस सवारियां बैठी होंगी। हॉटस्पॉट के चलते लोग बसस्टैंड तक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण बसों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इस कारण डिपो हर रोज अच्छा खासा घाटा उठा रहा है। चालक-परिचालकों की समस्या बढ़ गई है, क्योंकि उनका लोड फैक्टर के हिसाब से वेतन बनेगा। आमदनी गिरने से डिपो के अधिकारी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि अनलॉक वन में रोडवेज बसों के संचालन की शुरुआत हुई तो डिपो के अधिकारियों ने सोचा कि अब धीरे-धीरे घाटा दूर होगा, लेकिन हॉटस्पॉट के चलते यात्री घरों में कैद हैं। जो लोग जरूरी काम से निकलेंगे। वह बस के रवाना होने का इंतजार करेंगे, क्योंकि एक बस में 50 प्रतिशत मतलब तीस सवारियां होने पर ही उसे बसस्टैंड से गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही निगम के अफसरों ने यह फरमान जारी कर दिया है अब संविदा चालकों का वेतन लोड फैक्टर के हिसाब से बनेगा। इससे कर्मी टेंशन में आ गए हैं। संविदा चालक-परिचालक अधिक से अधिक लोड फैक्टर अर्जित कने के लिए मंथन भी कर रहे हैं। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि वैसे 50 प्रतिशत सवारियां होने पर बसों के संचालन करने का आला अफसरों ने निर्देश दिए हैं। कम से कम 30 यात्री होने पर बस को बसस्टैंड से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें