हाथरस: चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव रोहई में रविवार की दोपहर को अचानक बाजरा की करब और धान के पुआल में आग लग गई। स्थानीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर समय से नहीं पहुंची। दमकल की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची, तब तक करब और पुआल जलकर राख हो गए। आग से करीब 45 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
टीटू पुत्र रामवीर सिंह निवासी रोहई के 10 बीघा खेत में बाजरे की करब और आठ खेत का धान का पुआल रखा हुआ था। रविवार की दोपहर को अचानक से करब और धान के पुआल में आग लग गई। टीटू ने बताया कि आग से करीब 35 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग ने बराबर ही रखे मीना पत्नी हरप्रसाद की भी करब और पुआल को कब्जे में ले लिया। मीना ने बताया कि उसने 10 हजार रुपये में पुआल और करब खरीदी थी।