फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ई स्वराज ग्राम पोर्टल पर बजट होगा सीधे अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से भेजी जाने वाली धनराशि ई स्वराज ग्राम पोर्टल पर अब स्वत: ही अपलोड हो सकेगी। जिससे कि ग्राम प्रधान व सचिव को शासन से आई धनराशि के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।
शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए अब सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में धनराशि को भेजा जाता है। इस धनराशि को ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में खर्च किया जाता है। अब ग्राम पंचायत के खातों में आने वाली धनराशि खाते के साथ साथ ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर स्वत: अपलोड होगी। पोर्टल पर यह धनराशि मद बार दिखाई देगी, जिससे कि ग्राम प्रधान पोर्टल पर धनराशि के सापेक्ष विकास कार्य करा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल के जरिये ग्राम प्रधान अपने प्रोफाइल के साथ शासन से जारी धनराशि को देख सकेंगे। शासन स्तर से टाइड व अनटाइड दो मदों में धनराशि भेजी जाती है। इस बार शासन स्तर से टाइड मद में धनराशि का आवंटन ज्यादा व अनटाइड मद में धनराशि का आवंटन कम किया जाएगा। टाइड मद के जरिये स्वच्छता संबंधी कार्य व अनटाइड मद के जरिये निर्माण कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें