फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीएम आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास के लिए मिलेगा बजट

विज्ञापन
हाथरस : लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में अधिकारियों के साथ बैठक लेते प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम य? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य तुषार दीप मकवाना ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जल्द ही ग्राम पंचायतों में विकास के लिए बजट जारी किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारी विकास कार्य कराए जाने के लिए कार्ययोजना का खाका खींच लें।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप के अनुरूप सतत विकास के लक्ष्य के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी वर्ग को लोगों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत संतृप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के तहत सभी विभागों से कार्य कराए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली जाए, जिससे बजट जारी होने के बाद कार्ययोजना का अमलीजामा पहनाया जा सके। इस मौके पर स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, समाज कल्याण, पंचायतराज, सीडगो अधिकारी, विद्युत विभाग, जल निगम, लोनिवि सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें