फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मकान के बंटवारे को लेकर भिड़े सगे भाई, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में दो सगे भाइयों के बीच मकान के बंटवारे लेकर मारपीट हो गई। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक भाई चोट लगने से घायल हो गया। उसको पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।
शहर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रविवार की सुबह दो सगे भाइयों में मकान के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों भाई उग्र हो गए और फिर उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में एक भाई जख्मी हो गया। मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें