न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
वर्षों से घर में रह रहे एक परिवार को उसके परिजनों ने उसके बच्चे एवं सामान के साथ घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने कोतवाली में सात नामजद व एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी नरगिस पत्नी खालीद ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वह अपने पिता के मकान में 30 साल से रह रही है। पिता ने यह मकान जिंदगी भर रहने को दिया था। मकान में वह पिता की मौजूदगी से समय से अब तक रह रही है। पिता की मृत्यु को 15 वर्ष हो चुके हैं। मेरे भाई मुझे मकान से निकाल कर मकान पर कब्जा लेना चाह रहे हैं।
सोमवार को मैं जब काम से घर से बाहर गई थी तो सायना पत्नी सलीम, तस्कीम पत्नी राजेश कुमार, शाहिद पुत्र सलामुद्दीन, कल्लो पत्नी इस्लाम, सलीम पुत्र अजीज, राजेश पुत्र अजीज, राजू पुत्र अजीम निवासी मोहल्ला नौंरगाबाद पश्चिमी सहित दस पंद्रह अन्य लोग आए और बच्चों को घर से बाहर निकाल कर ताला डाल दिया। उन्होंने धमकी दी है कि मकान में रहने आई तो जान से मार देंगे। सूचना पर कोतवाल प्रवेश राना मय फोर्स मोहल्ले में पहुंचे तथा पीड़ित महिला को दोबारा मकान में दाखिल करा दिया। कोतवाल ने कहा कि महिला की रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।