फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सराफा बाजार में टूटी पानी की आपूर्ति लाइन, गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
हाथरस: सराफा बाजार चौराहे पर खुदाई के दौरान टूटी पाइप लाइन को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में सड़कों की खुदाई की जा रही है। ऐसे में भूमिगत पानी की आपूर्ति की पाइप लाइन कई इलाकों में टूट गई हैं। इससे वहां जलभराव हो रहा है और लोगों के सामने पेयजल की किल्लत भी पैदा हो रही है।
अमृत योजना के तहत शहर में स्थान-स्थान पर खुदाई कराई जा रही है, जिससे शहर की सड़कों का नक्शा बिगड़ गया है। कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर पानी की पाइप भी टूट गई हैं। शहर में सप्ताह भर पहले सादाबाद गेट पर पानी की पाइप लाइन टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यही स्थिति सराफा बाजार में पैदा हो गई है। वहां भी पानी की पाइप लाइन टूट गई। वहां जलभराव हो गया। इसके साथ नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति की लाइन बाधित हो गई। नगर पालिका कर्मियों ने इसे दुरुस्त करने का भी प्रयास किया, लेकिन यह क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें