फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दरोगा के बंद मकान का तोड़ा ताला

विज्ञापन
हाथरस: वसुंधरा कॉलोनी में दरोगा के यहां चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
दरोगा के बंद मकान का तोड़ा ताला
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट की वसुंधरा पुरम कॉलोनी का मामला
फिरोजाबाद में एसआई के पद पर तैनात हैं मकान मालिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में लहरा रोड स्थित वसुंधरा पुरम में दरोगा के बंद मकान का चोरों ने ताला चटका दिया। चोर वहां से काफी सामान चोरी कर ले गए। इसकी सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। वहीं जानकारी होने पर फिरोजाबाद से दरोगा भी हाथरस आ गए।
वसुंधरा पुरम कॉलोनी निवासी छत्रपाल सिंह फिरोजाबाद में पुलिस में दारोगा के पद पर तैनात हैं। वह हाथरस से 24 दिसंबर 2019 को अपने घर पर ताला लगाकर फिरोजाबाद गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने सोमवार/मंगलवार की रात को मकान का ताला तोड़ लिया और यहां से चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान का ताला टूटने की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी ली। वहीं मामले की जानकारी होने पर छत्रपाल भी हाथरस पहुंच गए। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें