फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन की टक्कर से ईंट भट्ठा मजदूर की मौत

विज्ञापन
हाथरस : सड़क दुर्घटना में भट्ठा मजदूर की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी परिजनों की भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
इगलास रोड पर एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों को भट्ठे के निकट ही किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर रामविज (45 वर्ष) निवासी चमौठा नवादा बिहार की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गौरेलाल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित बाईपास पर शुक्रवार की मध्य रात्रि में एक कार की चपेट में आकर नितिन व विनीत निवासीगण इगलास घायल हो गए। दोनो को उपचार के लिए बागला चिकित्सालय लाया गया। वहां से उन्हें अलीगढ़ भेज दिया गया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी निसार की बुग्गी में मैक्स गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे निसार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें