न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसजिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को रमणकुंज में एनडीपीएस और नारकोटिक्स एक्ट विषय पर शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश महामंत्री सुभाष चौहान ने कहां ऑनलाइन दवा बिक्री बड़ी समस्या है। सहायक आयुक्त ड्रग पूरनचंद्र ने सभी दवा विक्रेताओं से सरकार की नीतियों के अनुसार कारोबार करने की अपील की।अध्यक्षता दाऊ दयाल शर्मा ने की।
जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को रमणकुंज में एनडीपीएस और नारकोटिक्स एक्ट विषय पर शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनडीपीएस एक्ट में सभी से बिल से माल खरीदने और बेचने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में फॉर्म 35 के नाम पर किसी केमिस्ट का शोषण नहीं होने देने की बात कही। प्रदेश महामंत्री सुभाष चौहान ने कहां ऑनलाइन दवा बिक्री बड़ी समस्या है। सभी दवा व्यापारियों को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराना चाहिए। सहायक आयुक्त ड्रग पूरनचंद्र ने सभी दवा विक्रेताओं से सरकार की नीतियों के अनुसार कारोबार करने की अपील की।
अध्यक्षता दाऊ दयाल शर्मा ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री ओसीडीयूपी सुभाष चौहान रहे। औषधि निरीक्षक दीपक कुमार भी रहे। प्रमोद मित्तल, ओपी आहूजा, गजनफर, राजदेव त्यागी, रजनीश कौशल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के सभी कस्बों के दवा विक्रेता शामिल हुए। संवाद