न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मोहल्ला श्रीनगर नई बस्ती में शुक्रवार की रात्रि में हुए पथराव और मारपीट के मामले में दोनो पक्षों ने रिपोर्ट थाना हाथरस गेट में दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है शुक्रवार की रात्रि में वहां दो समुदाय के लोगों में मारपीट और पथराव हो गया था। इससे भगदड़ मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था।
इस मामले में अब एक पक्ष की ओर से ओमवती पत्नी ब्रजमोहन व दूसरे पक्ष की ओर से परवीन पत्नी नसीर ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी है। मोहल्ले में पुलिस बल भी गश्त करता रहा।