फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महिला की हत्या कर शव यात्री प्रतीक्षालय में छिपाया

विज्ञापन
हाथरस: महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसपी कोतवाल से मामले की जानकारी लेते हुए। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के पास गांव खोंडा के लिए जाने वाले लिंकमार्ग स्थित यात्री प्रतीक्षालय में मंगलवार की सुबह करीब चार बजे 28 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त गांव नगला कली भाग-2 (मढ़ाका) निवासी सीता पत्नी बीरबल के रूप हुई। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद ही सीओ सादाबाद योगेश कुमार, एएसपी प्रकाश कुमार एवं एसपी विक्रांत वीर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
तीनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घटनास्थल पर लोगों की भी काफी भीड़ लग गई। रोड पर भीड़ लगने से वहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कतें आने लगी। पुलिस ने भीड़ को मुश्किल से काबू में किया। मृतका के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर उसके पड़ोस में ही रहने वाले पिता पुत्र पर पत्नी की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार मृतका का पति सोमवार सुबह उसके साले को बाइक दिलवाने के लिए फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव ग्रुराऊ चला गया था। उसकी पत्नी के पड़ोस के युवक रंजीत पुत्र रनवीर सिंह से संबंध हो गए थे। उसके मना करने के बाद भी वह उससे मोबाइल पर बातें करती रहती थी। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे उसने पत्नी को फोन से पूछा तो उसने बताया कि वह रनवीर के घर पर बैठी है। इसके बाद उसका नंबर बंद हो गया। रात में वह घर नहीं पहुंची।
मंगलवार की सुबह उसके चाचा केसरी ने उसे फोन किया कि सीता का शव एक यात्री प्रतीक्षालय में मिला है। उसे संदेह है कि उसके पड़ोस के युवक रंजीत एवं उसके पिता रनवीर पुत्र गोपाली राम ने ही उसकी पत्नी की हत्या कर शव को प्रतीक्षालय में छिपा दिया है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भिजवा दिया है ।
विज्ञापन

- सादाबाद जलेसर मार्ग पर बने प्रतीक्षालय में एक महिला का शव मिला। शव की शिनाख्त गांव नगला कली भाग-2 (मढ़ाका) निवासी बीरबल की पत्नी के रूप में हुई है। उसके पति ने हत्या की तहरीर कोतवाली में दे दी है। इसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं। जल्द ही हत्या की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- विक्रांत वीर पुलिस अधीक्षक हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें