फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: भाजपाइयों ने देखा पीएम के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण, की तारीफ

विज्ञापन
हाथरस: भाजपा कार्यालय पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव देखते भाजपाई। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को भाजपाइयों ने सुना और देखा। इस मौके पर मोदी ने कई विषयों पर देश के लोगों के सामने अपने मन की बात रखी।
पीएम ने सर्वप्रथम त्योहार को लेकर अपने मन की बात रखी और कहा कि जैसे इस कोरोना काल मे लोगों ने अपने घर में रहकर त्योहार मनाए हैं, यह एक सहरानीय कार्य है।आज देश किसानों ने अपनी मेहनत से कई प्रकार की फसलों में बुवाई में वृद्धि दर्ज की है। जैसे रबी की फसल में सात प्रतिशत, कपास में आठ प्रतिशत, खरीफ में चार प्रतिशत समेत कई अन्य फसलों में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोदी ने लोगों की व्यापारिक मानसिकता को बड़ा करने के लिए कहा कि जिन कामों को हम छोटा समझकर नहीं करते हैं, आज विश्व स्तर पर उनकी बड़ी मांग है। जैसे बच्चों के खिलौनों का आज विश्व में सात लाख करोड़ रुपये का बाजार है पर भारत की भूमिका इसमें बिल्कुल न के बराबर है। खिलौने बनाना भारत के लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा विकल्प हो सकता है। कंप्यूटर गेम, एनिमेशन साइट, ऑनलाइन गेम में भी भारत के खेलों को बढ़ावा मिलना चाहिए। बहुत सारे एप्लीकेशन फिलहाल भारत द्वारा निर्मित किए गए हैं। जैसे चिंगारी एप, सरकार, गेट सेट गो आदि भारतीय एप हैं, लोगो को इनका उपयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।
विज्ञापन

सितंबर माह को पोषण माह के रूप में जाना जाता है। सिर्फ खाना खाने से ही पोषण पूरा नही होता है। हमारे शरीर को को किन विटामिन की जरूरत है, ये भी ध्यान रखना चाहिए। लाइव देखने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, संतराज सिंह, विशाल गुप्ता, अविनाश तिवारी, विष्णु बघेल, रवि वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें