फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनावी खाका खींचने में जुटी है। अब भाजपा के पदाधिकारी महीने में एक बार एक गांव में दिन और रात बिताएंगे। बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पदाधिकारी जिला स्तर पर रिपोर्ट देंगे। 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच भाजपा गांवों में चौपालों और सभाओं का आयोजन करेगी।
भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी को हर महीने एक दिन और एक रात किसी गांव में रुककर वहां संगठन की पकड़ व पहुंच की सच्चाई परखनी होगी। संगठनात्मक विस्तार और चुनावी गणित को मजबूत बनाने के लिए कार्यों का खाका तैयार करना होगा। पदाधिकारी लोगों से संवाद कर उनकी अपेक्षाओं और आवश्यकता की जानकारी लेंगे। उन्हें सरकार की योजनाओं की मदद से उनकी जरूरतों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों के प्रमुख व्यक्ति को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। इसके अलावा 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच भाजपा द्वारा गांवों में चौपाल व सभा का आयोजन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि 23 फरवरी से 28 फरवरी तक गांव-गांव में चौपालों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें