फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: माहेश्वरी के फिर से बृज प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
हाथरस: रजनीकांत माहेश्वरी को फिर से भाजपा का बृज प्रदेश का अध्यक्ष बनाने पर खुशी मनाते भाजपाई। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के बृज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को फिर से यह जिम्मेदारी मिलने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के सरक्यूलर रोड स्थित भाजपा के नगर शिविर कार्यालय पर शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने ढोल, नगाड़े और शहनाइयों के साथ जश्न मनाया और मिठाई बांटी।
इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार माहेश्वरी, नगर उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, मोरमुकुट गुप्ता, मुकेश सोनी, श्याम वार्ष्णेय, विवेक महाजन, धीरज जैन, सुरेश चौधरी, दिनेश शर्मा, अमित भौतिका, वासुदेव माहौर, अर्जुन वाल्मीकि, अंकुश वाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, यतेंद्र वार्ष्णेय, सुरेशचंद्र अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहेश्वरी के फिर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रदेश परिषद सदस्य व पूर्व चेयरमैन डौली माहौर के आवास पर भी आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई गई। इस मौके पर वासुदेव माहौर, अमित भौतिका, कन्हैया लाल वार्ष्णेय, मुवीन खान, अनिल नरवरिया, रोहित माहौर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें