फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज आ सकती है भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर हैं। शुक्रवार को भाजपा के समर्थित उम्मीदवारों की सूची हाईकमान से आ सकती है, वहीं कांग्रेस आलाकमान ने जिलाध्यक्ष को समर्थित उम्मीदवार के चयन के अधिकार दिए हैं। अन्य दल भी चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं।
इस बार ज्यादातर राजनीतिक दल अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ हे लेकिन जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपना समर्थन दे रहे हैं। चुनाव के लिए हालांकि अभी नामांकन शुरू नहीं हुआ है लेकिन जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले राजनेता भाजपा की सूची का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी किस वार्ड से किसे समर्थन देगी, इसका फैसला आलाकमान करेगा। 24 वार्डों से 72 नाम भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इसकी फाइनल सूची आ सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि पार्टी समर्थन से चुनाव लड़ाएगी, अपने चिन्ह पर नहीं। किस उम्मीदवार को समर्थन देना है, इसका फैसला आलाकमान करेगा। वहीं कांग्रेस ने भी इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है। आला नेतृत्व ने जिला नेतृत्व को यह जिम्मेदारी दी है कि वह खुद ही यह तय कर ले कि किस प्रत्याशी को समर्थन देना है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का कहना है कि पार्टी अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को तय कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें