हाथरस: अधीक्षण अभियंता विद्युत से मुलाकात करते भाजपाई।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहर में हो रही बिजली कटौती को लेकर अधीक्षण अभियंता हरी मोहन से मुलाकात की। भाजपाइयों ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में सात से आठ घंटे बिद्युत कटौती हो रही है। हर आधे घंटे बाद बार-बार लाइट जाने के कारण लोग बेहद परेशान हैं। शरद माहेश्वरी ने अधीक्षण अभियंता से यह भी सवाल किया कि टीटीजेड में आने के बाद भी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति क्यों नहीं की जा रही।
उन्होंने यह भी कहा कि यहां विद्युत कटौती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने उन्हें 21 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अशोक गोला, मोहित शर्मा, डॉ. एके शर्मा आदि थे।