फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मुकुल व आशीष के विवाद की गूंज पहुंची भाजपा आलाकमान तक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के दो नेताओं के बीच चल रहे विवाद को लेकर पार्टी आलाकमान भी गंभीर है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इस सिलसिले में अपनी रिपोर्ट पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को भेजी है और उन्हें अवगत कराया है कि इससे पार्टी की स्थानीय स्तर पर छवि खराब हो रही है।
उल्लेखनीय है कि जमुना बाग सहित कई प्रकरणों में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय आमने-सामने आ गए हैं। शुक्रवार को तो जमुना बाग को लेकर दोनों के समर्थकों में झड़प भी हुई थी। मामला पुलिस तक पहुंचा था। इससे पहले भी शिकायतों का दौर चल रहा है। दोनों ही नेता भाजपा के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को भी हुई है। पार्टी नेतृत्व ने इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य से रिपोर्ट मांगी है। जिलाध्यक्ष ने अपनी पूरी आख्या पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री भवानी सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को भेजी है। खुद पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि इस प्रकरण से पार्टी की छवि खराब हो रही है और उन्होंने इससे पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें