फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाइक असंतुलित होकर फिसली, बहन-भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

भाई दूज के मौके पर बहन की ससुराल से बहन को बुलाकर लौट रहे युवक की बाइक आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित 14 नंबर भट्ठा के निकट फिसल गई। हादसे में नेत्रपाल और बहन बबली पत्नी सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हाथरस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, बृहस्पतिवार को बाइक से नेत्रपाल पुत्र राजपाल अपनी बहन बबली की ससुराल सहजपुरा से अपने गांव जलालपुर लेकर जा रहे थे, जैसे ही आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित 14 नंबर भट्ठा के समीप पहुंचे। वैसे ही बाइक असंतुलित होकर फिसल गई, जिससे सत्यवीर सिंह एवं बहन बबली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हाथरस रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें