फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही पर 70 शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले दिनों बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के कार्य में लगे 70 शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की है। ऐसे कुल 70 शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन पर रोक लगाई गई है। कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मच गई है।
माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी बीएलओ के रूप में पिछले दिनों लगाई गई थी। शिक्षकों को निर्धारित पोलिंग बूथ पर उपस्थित रहकर बीएलओ का कार्य करना था, लेकिन कुछ बीएलओ ने इस कार्य में लापरवाही बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हकीकत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आई। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) व बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने 70 शिक्षक-शिक्षिकाओं के अक्तूबर महीने के वेतन पर रोक लगाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें