फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

राया मार्ग पर शनिवार सुबह गांव पलावत के निकट शनिवार को बाइक सवार मां-बेटे को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।
राया क्षेत्र के गांव नगला चेता की निवासी रामश्री पत्नी नारायण सिंह अपने बेटे राजकुमार के साथ बाइक से अपने मायके बहरदोई जाने के लिए घर से निकली थी। राया मार्ग पर गांव पलावत के निकट सादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 52 वर्षीय रामश्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। हालत गंभीर होने पर घायल को रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय घायल राजकुमार पुत्र नारायण सिंह ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने 52 वर्षीय रामश्री और 27 वर्षीय राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मृतकों के परिजन भी सादाबाद पहुंच गए। हादसे के बाद नारायण सिंह बघेल के परिवार में कोहराम मच गया है। इस मामले में राजेंद्र सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी नगला चेता, भारऊ राया जिला मथुरा ने गाड़ी चालक राजकुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी कुरावली खजूरिया थाना मुरसान के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 304 ए, 427 के तहत दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें