फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दंपती पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, दंपती जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगापुर व बरवाना के बीच रजबहे की पटरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती पर गोली चला दी, जिससे युवक व उसकी पत्नी जख्मी हो गए। मौके पर इलाका पुलिस पहुंच गई घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद एटा के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव नगला छोकर निवासी विनोद अपनी पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल नगला केसिया थाना विजयगढ़ अलीगढ़ आए थे। वह शाम को करीब छह बजे अपने साथ पत्नी को लेकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इस बीच हसायन से बाइक सवार दो लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही विनोद की बाइक गंगापुर व बरवाना के बीच रजबहे की पटरी पर पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। एक गोली विनोद को लगी और दूसरी गोली ऋतु के हाथ में लगी, जिससे वह दोनों मौके पर ही गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश वहां से भाग गए। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में दंपती का उपचार जारी है। इधर, कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें