हाथरस: मृत इंजीनियर का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
बहादुरगढ़ से बाइक पर सवार होकर आ रहा था इंजीनियर
मुरसान के पास बुग्गी से टकराने से हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हरियाणा बहादुरगढ़ से बाइक पर सवार हो हाथरस आ रहे इंजीनियर की मौत हो गई। उनकी बाइक बुग्गी से टकरा गई थी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। कई घंटे बाद शव की शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित हरवंश कॉलोनी निवासी संजय पुत्र रामहेत हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। संजय कई बार बहादुरगढ़ से बाइक पर सवार हो हाथरस आया था। शुक्रवार को भी वह बाइक पर सवार होकर बहादुरगढ़ से हाथरस के लिए चला। कस्बा मुरसान के निकट पेट्रोल पर एक बुग्गी में पीछे से बाइक घुस गई, जिससे संजय को गंभीर चोट लग गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। काफी देर बाद उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। हालांकि मौके पर मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हो गई थी। मृतक संजय राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर के शिक्षक मोहन गंज निवासी सुरेश चन्द पलावत के दामाद थे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। यहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है और उस पर एक 5 साल की बच्ची है।