हाथरस : मृत सभासद का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कोतवाली मुरसान क्षेत्र में मथुरा रोड पर डीपीएस पब्लिक स्कूल के निकट एक वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
मुरसान के रेलवे स्टेशन के सामने रहने वाले प्रवीण यादव उर्फ बॉबी (28) पुत्र बृजलाल यादव सोमवार की देरशाम को बाइक पर सवार होकर हाथरस की ओर से मुरसान जा रहे थे। डीपीएस स्कूल के निकट एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई।
इसकी जानकारी होते ही इलाका पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, जैसे ही हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की काफी भीड़ जिला अस्पताल में भी लग गई।