हाथरस: सड़क दुर्घटना में मृत संजीव पाठक का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड पर किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
अलीगढ़ जिले की कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी 48 वर्षीय संजीव पाठक पुत्र रामसिंह पाठक अपनी बाइक पर सवार हो सोमवार की देररात को हाथरस से अपने गांव जा रहा था। इस बीच रास्ते में टुकसान के निकट किसी वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।