हाथरस : ट्रेन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार की शाम को करीब सात बजे एक युवक फाटक रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से होकर अपनी बाइक के साथ निकल रहा था। इस दौरान ट्रेन आ गई। इसे देख युवक पटरी पर ही अपनी बाइक छोड़कर भाग गया।
ट्रेन की चपेट में आने के बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई और उसके परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि बाइक सवार बच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और रेलवे पुलिस भी वहां पर आ गई। संवाद