फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
हाथरस : डिवाइडर से बाइक टकराने के बाद घायल युवक। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव टोली के समीप सोमवार की रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। फलस्वरूप बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वीरेश पुत्र रन सिंह निवासी गांव नहल थाना अतरौली जिला अलीगढ़ बाइक पर सवार होकर एटा की ओर से अपने दोस्त सुनील के साथ सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार गांव टोली के पास पहुंची। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वीरेश की मौके पर मौत हो गई। सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर वाहन एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल सुनील को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने वीरेश के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें