फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वस्थ रहने के लिए साईकिल चलाना जरूरी

विज्ञापन
हाथरस: मेरठ से मुंबई तक की यात्रा पर निकले डॉक्टर अनिल नौसरन का स्वागत करते चिकित्सक। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सचिव डॉ. अनिल नौसरन सेहतमंद बने रहने का संदेश लेकर मेरठ से मुंबई तक की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। शनिवार को सासनी से गुजरते समय डॉ. नौसरन का यहां जोशीला स्वागत किया गया।
डॉ. नौसरन ने साइकिल यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए लोगों को साइकिल चलाना बेहद जरूरी है। इसके जरिये एड्स के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया जा रहा है। डॉ. नौसरन 20 मार्च को मुंबई के राज भवन में अपनी यात्रा का समापन करेंगे। यात्रा के दौरान उनका अगला पड़ाव आगरा, ग्वालियर, गुना, इंदौर, धुले और नासिक में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनिल का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा साइकिल अवश्य चलानी चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होेंने इस साइकिल यात्रा की शुरुआत की है। जहां-जहां उनकी यात्रा का पड़ाव होगा, वहां वह लोगों को प्रतिदिन साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र सिंह सोलंकी, कुल्दीप सिंह, डॉ. संजय अग्रवाल और अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें