फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाकियू और सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
हाथरस : गणतंत्र दिवस के मौके पर तहसील पर संयुक्त रूप से प्रदर्शन करते सपा एवं भाकियू के कार्यकर्त? - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने चौधरी मलखान सिंह और चौधरी संदीप सिंह के नेतृत्व में तहसील में ट्रैक्टर रैली निकाली। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी एवं पूर्व प्रत्याशी रामनारायण काके के नेतृत्व में तहसील सासनी पर ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने भोजगढ़ी तिराहे पर ट्रैक्टर सहित इकट्ठा होकर सरकार विरोधी नारेबाजी की और रैली के रूप में भोजगढ़ी तिराहे से कोतवाली चौराहा होकर तहसील पर पहुंचे, जबकि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तहसील हाथरस पर जमा होकर प्रदर्शन करते हुए ट्रैक्टर सहित तहसील सासनी पहुंचे। तहसील सासनी पर भाकियू एवं सपा कार्यकर्ताओं का संगम हो गया। हालांकि सोमवार की देर रात तक भाकियू ने अपने पत्ते नहीं खोले थे।
विज्ञापन

दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नए कानूनों का विरोध करते हुए सरकार पर जमकर प्रहार किए और चेतावनी दी कि सरकार किसान विरोधी है। सरकार किसानों पर जुल्म और अत्याचार कर रही है। इस मौके पर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों और किसानों और जवानों की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू के अजब सिंह, शेखर सिंह, राजकुमार, दिगंबर सिंह, रामवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, हरवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, राजवीर सिंह, चरन सिंह, हरवीर सिंह तोमर, डंबर सिंह, तेगपाल कुशवाहा, चिंटू शर्मा, संतोष चौधरी, भूरा प्रधान, विवेक यादव, रोहिताश यादव, अनूप यादव, गंगा सिंह सेंगर, अरविंद तोमर, लेखराज, महेश जाटव, हेमंत गौड़, बाशित राजा आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें