फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का दिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असंगठित कर्मकार सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन के लिए पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत जिले के 11,487 निर्माण श्रमिकों के खाते में आधार बेस्ड पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया गया।
पूरे प्रदेश के कुल 23 लाख श्रमिकों को इस योजना का लाभ दिया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम द्वारा आपदा राहत योजना के अंतर्गत पांच श्रमिकों को रुपये 1000 के प्रमाणपत्र, तीन श्रमिकों को चिकित्सा सहायता योजना में रुपये तीन हजार के प्रमाणपत्र, दो श्रमिकों को पुत्री विवाह अनुदान योजना में रुपये 55,000 के प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी श्रमिकों की धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम, मनीष पाठक, जितेंद्र सिंह सहायक लेखाकार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें