फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पीएम आवास की लंबित किश्त जल्द मिलेंगी लाभार्थियों को

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के तहत किस्तों के लिए लंबित आवेदनों की जल्द ही शासन स्तर से किस्त जारी की जाएगी। शासन स्तर से जिओ टैगिंग व अन्य कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में करीब 2000 आवेदन कर्ताओं की किस्त आनी है।
कोरोना महामारी के चलते पीएम आवास योजना शहरी की निर्माण की किस्तें लंबित हो गई थी। जिले में एक हजार लाभार्थियों की तीसरी किस्त, 700 लाभार्थियों की दूसरी किस्त व 300 लाभार्थियों की पहली किस्त शासन स्तर से भुगतान के लिए लंबित चल रही थी। इन लंबित किस्तों का जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि दस्तावेजों व जिओ टैगिंग को पूरा कर शासन को भेजा जाए, जिससे कि इन पात्र लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा सके। पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने बताया कि लंबित किस्तों के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द से जल्द शासन को भेजकर धनराशि जारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें