फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बस में सवार होने से पहले कोहरे होने पर रुकेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को बस में सवार होने से पहले यह बताया जाएगा कि कोहरा होने पर बस को रोका जाएगा। सर्दी की रात में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निगम स्तर से यह आदेश जारी किया गया है। साथ ही रोडवेज बसस्टैंड पर रैन बसेरा बनाया जाएगा। यहां नगर पालिका की मदद से अलाव भी जलवाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें काफी बसें खराब हैं। जो बसें सही हालत में हैं, वह बसें देहरादून, हरिद्वार, बल्लभगढ़ और मुरादाबाद के अलावा लोकल रूटों पर संचालित होती है। तराई क्षेत्रों में घना कोहरा शुरू हो गया है। बसों में रात्रि में यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण डिपो को आर्थिक नुकसान हो रहा है। वही निगम स्तर से अफसरों ने साफ शब्दों में कहा है कि बस में सवार होने वाले यात्रियों को परिचालक यह बताएं कि कोहरा अधिक होने के पर बस को बीच रास्ते में रोका जाएगा। इसके अलावा बसस्टैंड परिसर स्थित हॉल में रैन बसेरा बनाया जाएगा। अलाव भी जलवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें