फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 25 लाख रुपये से होगा सती माता के मंदिर का सौंदर्यीकरण, श्मशान घाट की भी होगी कायापलट

Fri, 30 Sep 2022 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मंदिर के आसपास पेवर्र्स इंटों का खड़ंजा, बैठने के स्थान पर टाइल्स, एक बरामदा, बाथरूम एवं शौचालय के साथ अंतिम संस्कार के लिए चबूतरों का भी निर्माण कराने की योजना है।
विज्ञापन
सती मां के मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए पैमाइश कराते नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत का सीमा विस्तार होने पर अब नगर से बाहर सती माता के मंदिर का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विपिन वशिष्ठ ने बताया कि इस मंदिर के साथ ही इसके पास ही श्मशान का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

विज्ञापन


मंदिर के आसपास पेवर्र्स इंटों का खड़ंजा, बैठने के स्थान पर टाइल्स, एक बरामदा, बाथरूम एवं शौचालय के साथ अंतिम संस्कार के लिए चबूतरों का भी निर्माण कराने की योजना है। इसके एस्टीमेट तैयार कराया जा रहा है। इसमें करीब 25 लाख रुपये की धनराशि खर्च होने संभावना है।

इसके साथ ही नगर पंचायत में शामिल हो रहे गांव नगला मेवा, नगला बादाम, नगला सुखराम और तकिया में भी नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने सफाई करना शुरू कर दिया है। इस मौके पर राजलाल ओझा, केडी शर्मा, नीटू शुक्ला, रमाकांत शर्मा, कृष्णकांत ओझा, योगेश कुमार उर्फ गुड्डू मेंबर, हरिओम शर्मा एवं अजय शुक्ला आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें