फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिना गणवेश आए विद्यार्थियों को बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

निर्धारित यूनिफॉर्म में कॉलेज न आने वाले विद्यार्थियों को सोमवार को बागला कॉलेज की अनुशासन विभाग की टीम ने बैरंग लौटा दिया। मास्क न पहनकर न आने वाले छात्र-छात्राओं को भी हिदायत दी गई।
कॉलेज में बाहरी तत्वों के प्रवेश को रोकने, अनुशासन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने एवं कोरोना के संदर्भ में शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुशासन समिति ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 73 विद्यार्थियों को बिना गणवेश और परिचय पत्र के कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया। मास्क पहनकर नहीं आने वाले 127 विद्यार्थियों को भविष्य में मास्क लगाकर आने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सात विद्यार्थियों को कॉलेज में कक्षाओं के समय मोबाइल फोन चलाते हुए पकड़ लिया गया। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए, जबकि बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को अनुशासनहीनता के आरोप में कॉलेज से एक सप्ताह के लिए निलंबित किया गया। प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने कहा कि कॉलेज के अनुशासन एवं शासन के आदेशों की अवहेलना किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें