फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नौकरी से निकालने पर फैक्टरी के जीएम को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नौकरी से निकालने पर कर्मचारी और जीएम के बीच मारपीट हो गई। यहां जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां पर आए फैक्टरी मालिक ने दोनों बीच सुलह कराई।
अलीगढ़ रोड पर रुहेरी के निकट एक चिप्स बनाने की फैक्टरी है। इस फैक्टरी में रुहेरी निवासी एक युवक कई महीने से काम कर रहा है। आरोप है कि फैक्टरी के जीएम ने उसे नौकरी से निकालते हुए घर जाने के लिए कहा। युवक ने अपना हिसाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जीएम ने उसे हिसाब नहीं दिया और दो तीन महीने बाद आकर हिसाब करने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते उनमें मारपीट हो गई। यहां पर युवक के साथ जीएम व उसके साथियों ने मारपीट की। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और दोनों को पकड़कर थाने ले आई। इसकी जानकारी जब फैक्टरी स्वामी को हुई तो वह कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचे और फिर उन दोनों के बीच सुलह करा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें