न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक सदर परिसर में दस्तावेजों के जलने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। बीडीओ ने सभी संबंधित पटल बाबू से दस्तावेजों के जलने के बारे में जानकारी मांगी है। उन्होंने सभी संबंधित पटल बाबू को निर्देश दिए हैं कि वह बताएं कि उनके पटल की कौन-कौन सी पत्रावली जली हैं। संबंधित पटल बाबू से इस संबंध में रिपोर्ट मांगे जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
उल्लेखनीय है कि ब्लॉक सदर परिसर में सरकारी दस्तावेजों में आग लगने का मामला सुर्खियों में है। इस मामले में सीडीओ ने बीडीओ अवधेश सिंह यादव से रिपोर्ट तलब की थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
बीडीओ अवधेश सिंह यादव ने अब पटल बाबू से दस्तावेज जलने के संबंध में आख्या मांगी है। उन्होंने सभी पटल बाबू को निर्देश दिए हैं कि वह बताएं कि उनकी कोई पत्रावली जली है या नहीं। इस तरह के आदेश को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सीडीओ ने भी बीडीओ से इस प्रकरण में पूरी आख्या मांगी है।