न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ लिपिक की कोरोना से मौत हो गई। वह पंचायत चुनाव की मतगणना से लौटने बाद से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से बेसिक शिक्षा विभाग में मातम छा गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात कल्याण सिंह बीआरसी सिकंदराराऊ में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। उनकी पंचायत चुनाव की मतगणना में ड्यूटी लगी थी। मतगणना से लौटने के बाद से ही बीमार चल रहे थे। जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। जिसके बाद से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार को कल्याण सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।